जून 15, 2026 12:00 अपराह्न

printer

सरकार ने 12 वर्षों में मध्यम वर्ग के लिए व्यापक बदलाव किए: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कहा कि सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के मध्यम वर्ग को आर्थिक सुरक्षा, बेहतर सुविधाएं और नए अवसर प्रदान करने के लिए व्यापक बदलाव किए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नवीन ने सरकार की कई नीतियों पर प्रकाश डाला है। उन्‍होंने कहा कि आयकर सुधारों के माध्यम से कर राहत और जीएसटी के माध्यम से कर प्रणाली में पारदर्शिता आई है। उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत जैसे कार्यक्रमों ने नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुलभ बनाई हैं।

श्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों का घर खरीदने का सपना साकार हुआ है और आयुष्मान भारत योजना ने स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन उपायों से मध्‍यम वर्ग सशक्त बनकर देश की अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदान दे रहा है, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है।