जून 4, 2026 10:31 अपराह्न

printer

सरकार ने ‘राष्ट्रीय छात्र लैपटॉप योजना 2026’ को लेकर वायरल दावों का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रचारित उन खबरों का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ‘राष्ट्रीय छात्र लैपटॉप योजना 2026’ के तहत छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। पत्र सूचना कार्यालय  की फैक्ट चेक ईकाइ ने बताया है कि यह दावा फर्जी है। कार्यालय ने कहा है कि सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना या विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।