लद्दाख में विदेश और पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज करगिल में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उपस्थित थे।
इस केंद्र का उद्घाटन करगिल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे जिले तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
उपराज्यपाल ने कहा कि करगिल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कई वर्षों से पासपोर्ट संबंधी सेवाएं लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अब करगिल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।