अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि ईरान और इस्राएल तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हैं।
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में हमलों और जवाबी हमलों के कारण तनाव काफी बढ़ गया है।
श्री ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष का स्थायी समाधान निकालने के लिए शांति समझौते पर अंतिम दौर की बातचीत जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोई सकारात्मक नतीजा निकल सकता है।
हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही या गलत कदम समझौते की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि समझौता होने तक अमरीका की ओर से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध और दबाव जारी रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि समझौते की दिशा में बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है।