जून 7, 2026 7:48 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र सरकार वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है: सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। नागपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस वर्ष सामान्य वर्षा का अनुमान है, लेकिन एल-नीनो के प्रभाव के कारण मराठवाड़ा, पश्चिम विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में कम वर्षा हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को समय-समय पर आवश्यक सलाह दी जा रही है और फसल नुकसान को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें दोबारा बुवाई न करनी पड़े।