अप्रैल 26, 2026 9:09 अपराह्न

printer

अकोला में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

महाराष्ट्र के अकोला में आज अधिकतम तापमान 46 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। विदर्भ क्षेत्र के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने अकोला, अमरावती और वर्धा में कल तक भीषण लू की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से कहा है कि वे सतर्क रहें और अधिक समय तक धूप में नह रहें। नागपुर, बुलढाणा और चंद्रपुर में भी कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस क्षेत्र में 29 अप्रैल तक भीषण लू जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की गई है। अमरावती में 46 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस, वर्धा में 46 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 46 डिग्री सेल्सियस और चंद्रपुर में 45 डिग्री सेल्सियस और नागपुर में 45 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।