जनवरी 31, 2025 7:41 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

राजधानी दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। हालांकि शाम के समय और सुबह हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्‍की धूंध होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।