नवम्बर 27, 2024 6:27 अपराह्न

printer

घरेलू शेयर बाजार के लुढ़कने और फिर उठ खड़े होने का क्रम जारी रहा

घरेलू शेयर बाजार के लुढ़कने और फिर उठ खड़े होने का क्रम आज भी जारी रहा। लगातार दो कारोबारी सत्र में तेजी के बाद कल थोड़ी सी बिकवाली और आज फिर से निवेशकों की अच्‍छी-खासी लिवाली देखी गई। सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों लगभग शून्‍य दशमलव तीन प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए।

 

    बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स कारोबार के अंत में 230 अंक यानी शून्य दशमलव दो-नौ प्रतिशत बढ़कर 80 हजार 234 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी-50 80 अंक यानि शून्य दशमलव तीन-तीन प्रतिशत बढ़त के साथ 24 हजार 275 दर्ज हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला