जनवरी 18, 2026 8:04 अपराह्न | Davos | switzerland | World Economic Forum

printer

विश्व आर्थिक मंच का 56वां वार्षिक सम्मेलन कल से स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरु होगा

विश्व आर्थिक मंच का 56वां वार्षिक सम्मेलन कल से स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरु होगा। इसमें 3 हजार से अधिक वैश्विक नेता शामिल होंगे। पांच दिन के इस सम्‍मेलन में 100 से अधिक भारतीय सीईओ और सरकारी प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। इसमें अश्विनी वैष्णव, प्रल्हाद जोशी और के राममोहन नायडू सहित वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और झारखंड के मुख्यमंत्री निवेशकों के लिए अपने-अपने राज्यों में व्‍यवसाय की संभावनाओं का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्य सरकारों के पवेलियन भी वहां मौजूद हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला