अगस्त 21, 2026 6:44 पूर्वाह्न

views 23

प्रधानमंत्री मोदी ने ज़ाम्बिया के पुनः राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति के पुनः निर्वाचित होने पर हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि भारत ज़ाम्बिया के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारत-ज़ाम्बिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति हिचिलेमा के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।