अगस्त 29, 2024 8:47 अपराह्न

views 66

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीधा मस्तान राव यादव और मोपिदेवी वेंकटरमण राव ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है  

        वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीधा मस्तान राव यादव और मोपिदेवी वेंकटरमण राव ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन इस्तीफों से राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व घटकर नौ सांसदों का रह गया है, जबकि लोकसभा में चार सदस्य हैं।