अगस्त 25, 2026 7:21 अपराह्न
46
दिल्ली विद्यालयों के 58वें युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के पुरस्कार वितरित
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज दिल्ली विद्यालयों के लिए 58वें युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल, पितमपुरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 40 स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। हमारे संवाददाता ने कुछ पुरस्कार विजेताओं से बात की जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए।