अगस्त 8, 2026 7:06 अपराह्न

views 50

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुग्राम में ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महा-अभियान’ का शुभारंभ किया

भाजपा अध्‍यक्ष नितिन नबीन ने आज गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महा-अभियान’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री नबीन ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने और युवाओं को नशे से दूर रखते हुए राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित बनाने का यह संकल्प मानवता की सच्ची सेवा का संदेश देता है। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना के साथ समाजसेवा को जोड़ते हुए ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए जा रहे...