दिसम्बर 12, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 67

खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तारीखों का ऐलान

खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तारीखों का ऐलान हो गया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख अगले वर्ष 23 से 27 जनवरी तक आइस हॉकी और आइस-स्केटिंग की मेजबानी करेगा। यह दूसरा वर्ष होगा जब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के एक हिस्से की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 2024 के संस्करण की जम्मू-कश्मीर ने मेजबानी की थी।