अगस्त 12, 2026 9:02 अपराह्न
66
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना व्यक्त की है, जिसके कारण कल ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके अवसाद में परिवर्तित होकर अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तटों से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। विभाग ने कल पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में मूसलाधार बारिश के रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक, पूर्...