जनवरी 11, 2026 5:22 अपराह्न

views 135

दिल्ली: जलभराव की समस्या से निजात के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्य जारी

दिल्ली में जलभराव की समस्या से निजात के लिए ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ड्रेनेज मास्टर प्लान के तहत राजधानी के चार प्रमुख ट्रंक ड्रेनों के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी, मुंडका, बवाना और नांगलोई क्षेत्रों में साढे चार किलोमीटर लंबे ट्रंक ड्रेन का निर्माण शामिल हैं, इसकी लागत 220 करोड़ रुपये से अधिक है। यह ड्रेन एक हजार पांच सौ 20 एकड़ क्षेत्र के वर्षा जल को संभालने में सक्षम होगा। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 1970 के दशक मे...