सितम्बर 1, 2025 5:51 अपराह्न

views 48

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर 205.6 मीटर दर्ज किया गया

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। आज दोपहर इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना का जलस्तर 205 दशमलव छह मीटर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से जलस्‍तर में बढोतरी देखी जा रही है। मुख्‍यमंत्री ने दिल्‍लीवासियों को आश्‍स्‍वत किया कि दिल्‍ली पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है और बढते जलस्‍तर को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने सभी तैयारियां की हुई हैं।