नवम्बर 9, 2024 4:17 अपराह्न

views 86

विकसित राष्‍ट्र का लक्ष्‍य हासिल करने में शोध और नवाचार मुख्‍य तत्‍व हैं- उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि विकसित राष्‍ट्र का लक्ष्‍य हासिल करने में शोध और नवाचार मुख्‍य तत्‍व हैं। श्री धनखड़ ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान एन आई टी के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शोध और नवाचार के क्षेत्र में राष्‍ट्र का उच्‍च स्‍तर वैश्विक समुदाय के बीच उसकी स्थिति परिभाषित करता है। उन्‍होंने कहा कि शैक्षिक संस्‍थानों को शोध और नवाचार के लिए अपनी क्षमता का प्रयोग करना चाहिए। श्री धनखड़ ने  कॉर्पोरेट से इस क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान क...

नवम्बर 7, 2024 6:17 अपराह्न

views 73

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने छठ पूजा के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने छठ पूजा के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कामना की कि छठ का पर्व सभी के लिए समृद्धि और आशीष लेकर आएगा। उपराष्‍ट्रपति ने सूर्य देव की उपासना के इस पर्व को शाश्‍वत परंपराओं का उत्‍सव और प्रकृति के साथ हमारे प्रगाढ रिश्‍ते का प्रतीक बताया। 

अक्टूबर 26, 2024 8:31 अपराह्न

views 84

शिक्षा समाज में बदलाव और विकास का आधार है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शिक्षा समाज में बदलाव और विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि देश शिक्षा से प्रेरित सकारात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आज आईआईटी जोधपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अनंत अवसरों और आशाओं का देश है तथा पूरा विश्व हमारी विकास गाथाओं में भागीदार बनने के लिए उत्सुक है। कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत दुनिया में नई पहचान बना रहा है। दीक्षांत समारोह में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधि...

अक्टूबर 16, 2024 8:52 अपराह्न

views 42

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज शिलांग में मेघालय स्किल और इनोवेशन हब की आधारशिला रखी

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज शिलांग में मेघालय स्किल और इनोवेशन हब की आधारशिला रखी। उन्‍होंने कहा कि कौशल और नवाचार विशेष क्षेत्र में किसी व्यक्ति की प्रतिभा के सर्वोत्तम उपयोग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो मानव संसाधनों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है। उन्होंने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की स्थापना के साथ-साथ पांच वर्षों में 5 लाख युवाओं को लाभान्वित करने वाली इंटर्नशिप के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के आवंटन के बारे में बताया।     श्री धनखड़ ने कहा कि गांवों और अर्ध-शहरी क्षेत्र...

अक्टूबर 5, 2024 5:18 अपराह्न

views 55

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र देश का ह्दय और आत्‍मा है- उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने आज कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र देश का ह्दय और आत्‍मा है। नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री धनखड ने कहा कि पूर्वोत्‍तर न सिर्फ एक भौगोलिक क्षेत्र है बल्कि संस्‍कृति, परम्‍परा और प्राकृतिक सुन्‍दरता का एक जींवत चित्र है जो भारत के मूल तत्‍व को दर्शाता है। उपराष्‍ट्रपति ने इस क्षेत्र के समृद्ध आध्‍यात्मिक और प्राकृतिक विरासत का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने इसकी जीवंत संस्‍कृति, विशिष्‍ट खान-पान और यहां के लोगों की ऊर्जा की सराहना की।     श्री धनखड ने हाल ही ...

सितम्बर 26, 2024 5:21 अपराह्न

views 76

अनुसंधान और विकास सॉफ्ट डिप्लोमेसी और राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज इस बात पर जोर दिया कि अनुसंधान और विकास के लिए केवल राजकोषीय संसाधनों की प्रतिबद्धता पर्याप्त नहीं है और ऐसे निवेश को ठोस परिणामों के साथ मापा जाना चाहिए। नई दिल्‍ली में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के 83वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने समकालीन परिदृश्य में अनुसंधान और विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और विकास सॉफ्ट डिप्लोमेसी और राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग है। श्री धनखड़ ने कॉरपोरेट्स से अनुसं...

सितम्बर 19, 2024 9:07 अपराह्न

views 69

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन में आज संसद टीवी @3 कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मीडिया से व्यक्ति-केंद्रित दृष्टिकोण की जगह संस्थानों और राष्ट्रीय विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। श्री धनखड ने संसद भवन में आज संसद टीवी @3 कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्‍होंने इस बात पर बल दिया कि मीडिया को देश के विभिन्न हिस्सों से सकारात्मक विकास की कहानियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।      लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। श्री बिडला ने कहा कि समाचारों की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता आज स...