अप्रैल 9, 2026 9:21 अपराह्न

views 256

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाया

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के जरिये मतदाता सूची से 90 लाख से अधिक नाम हटाकर बंगाल पर कब्जा करने के भारतीय जनता पार्टी के कथित प्रयासों के बावजूद उनकी पार्टी आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी। मीनाखान में एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मतदाता सूची से सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के नाम हटाए गए हैं।

जुलाई 25, 2024 1:52 अपराह्न

views 338

झारखंड में प्रकाशित किया गया मतदाता सूची का प्रारूप, 20 अगस्त को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

झारखंड में आज मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया। झारखंड के मुख्‍य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि यह सूची सभी मतदान केंद्रों पर ब्‍लॉक स्‍तर के अधिकारी द्वारा दिखाई जाएगी। उन्‍होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान केन्‍द्र पर जाकर मतदाता सूची के प्रारूप में अपने नाम की पुष्टि करें। अगर सूची में कुछ भी त्रुटि हो तो तुरंत ब्‍लॉक स्‍तर के अधिकारी को सूचित करें। मतदाता निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप और वोटर सर्विस पोर्टल के माध्‍यम से घर बैठे भी ऑनलाइन अपने नाम की पुष्टि कर सक...

जून 26, 2024 1:53 अपराह्न

views 58

जम्‍मू कश्‍मीर में मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया आज से शुरू, बूथ स्‍तर के अधिकारी घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूचियों की जांच  

जम्‍मू कश्‍मीर में मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। बूथ स्‍तर के अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की जांच करेंगे।   मतदाता 25 जुलाई से नौ अगस्त के बीच इन सूचियों पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। संशोधित मतदाता सूचियां 19 अगस्त तक प्रकाशित हो जाने की उम्मीद है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देश के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में इस वर्ष सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराये जाने हैं।