अगस्त 30, 2025 10:25 अपराह्न

views 110

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की। बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े मुद्दों पर विस्‍तार से चर्चा की। श्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से कहा कि भारत हमेशा से रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में रहा है और यथाशीघ्र शांति बहाली के प्रयासों का समर्थन करता है। श्री मोदी ने कहा कि भारत इस संबंध में हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन के आपसी संबंधों में हुई प्रगति की सम...

मार्च 4, 2025 2:04 अपराह्न

views 115

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्‍य सहायता रोकी

    अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्‍य सहायता रोक दी है। व्‍हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि राष्‍ट्रपति ट्रंप ने स्‍पष्‍ट किया है कि अमरीका शांति पर ध्‍यान केंद्रित कर रहा है। वे अपने सहयोगियों से भी इस प्रकार की वचनबद्धता की आशा करते हैं। खबरों के अनुसार अधिकारी ने बताया कि अमरीका सहायता पर रोक लगा रहा है और इस सहायता की समीक्षा यह सुनिश्चित करने के लिए कर रहा है कि यह इसके समाधान में योगदान कर रही है।     व्‍हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति...

फ़रवरी 27, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 79

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की अमरीका-यूक्रेन खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कल व्हाइट हाउस जाएंगे

    अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने घोषणा की है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की कल व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे और अपने देश के बहुमूल्य खनिजों पर अमरीका को अधिकार देने वाले समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी एक समझौता होगा।    व्हाइट हाउस में कल अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे लोगों की हत्या रोकने के लिए रूस और यूक्रेन के साथ समझौता करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका ने यूक्रेन की मदद के लिए यूरोप से अधिक ख...

फ़रवरी 20, 2025 12:51 अपराह्न

views 115

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को रूस के साथ शांति समझौते को लेकर चेतावनी दी

  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को चेतावनी दी है कि रूस के साथ शांति समझौता हो सकता है जिससे तीन साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को उनके बिना ही खत्‍म किया जा सके। अमरीकी राष्ट्रपति ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही।     अमरीका की यह चेतावनी यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की उस शिकायत के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन रियाद में अमरीका और रूस के राजनयिकों के बीच हुई वार्ता का हिस्सा नहीं था और यूक्रेन, बिना उसकी भागीदारी के कि...

फ़रवरी 19, 2025 9:22 पूर्वाह्न

views 114

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की की आलोचना की

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की की आलोचना करते हुए उन्हें एक खराब वार्ताकार और बेहद अक्षम बताया है। रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने को लेकर अमरीकी प्रशासन की रूस के साथ बातचीत पर बढ़ते तनाव के बीच श्री ट्रम्‍प ने यह टिप्‍पणी की है। श्री जेलेंस्‍की ने यूक्रेन और यूरोपीय सहयोगियों को सऊदी अरब में अमरीकी और रूसी अधिकारियों के बीच बातचीत से बाहर रखने को लेकर अमरीका की आलोचना की थी। श्री ट्रम्‍प ने दावा किया कि बातचीत बहुत अ...

फ़रवरी 19, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 85

रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए किसी भी वार्ता में यूक्रेन को शामिल किया जाए: यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की

  यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक बार फिर कहा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए किसी भी वार्ता में यूक्रेन को शामिल किया जाए। रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए अमरीका और रूस के बीच एक टीम बनाने पर सहमति के बाद श्री जेलेंस्‍की का यह बयान आया है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कल अमरीकी और रूसी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं था। श्री जेलेंस्की ने तुर्किये की यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यूक्रेन चाहता है कि उसकी सल...