अक्टूबर 9, 2025 9:04 अपराह्न

views 95

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अज़रबैजानी यात्री विमान हादसे में अपने देश की भूमिका स्वीकार की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 25 दिसंबर 2024 को हुए अज़रबैजानी यात्री विमान हादसे में अपने देश की भूमिका स्वीकार की है। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी। श्री पुतिन ने अपने अज़रबैजानी समकक्ष से कहा है कि मास्को पिछले साल एक अज़रबैजानी यात्री विमान को गलती से मार गिराने में अज़रबैजान की भूमिका के लिए उसे मुआवज़ा देगा। इससे दोनों देशों के संबंधों को नुकसान पहुँचा था। रूसी नेता ने आज ताजिकिस्तान के दुशांबे में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात के दौरान यह प्रतिबद्धता जताई। ...

अगस्त 17, 2025 7:18 पूर्वाह्न

views 61

राष्ट्रपति ट्रम्प की तरह वे भी यूक्रेन युद्ध जल्द समाप्त होने के इच्छुक: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमरीका में अलास्का में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ हुई मुलाक़ात को सही समय पर हुई उपयोगी बैठक बताया है। कल मास्को में मंत्रिमंडल के सदस्यों और अन्य अधिकारियों से उन्होंने कहा कि बैठक में साफगोई से हुई चर्चा के कारण रूस के लिए निर्णय तक पहुंचना आसान हुआ है। श्री पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प की तरह वे भी यूक्रेन युद्ध जल्द समाप्त होने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि श्री ट्रम्प को इस बात की जानकारी दी गई है कि यूक्रेन संकट का समाधान किस प्रकार हो सकता ह...

अगस्त 16, 2025 12:40 अपराह्न

views 80

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प और रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का बैठक यूक्रेन संघर्ष पर बिना किसी समझौते के समाप्त हुई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके बीच अलास्का में लगभग तीन घंटे बातचीत हुई है और दोनों नेता यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के करीब पहुँच गए हैं। लेकिन दोनों पक्षों ने तत्काल युद्धविराम को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। संवाददाताओं को सम्‍बोधित करते हुए श्री ट्रंप ने बैठक को उपयोगी बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि दोनों देश अब तक किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुँच सके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति समझौते के ...

अगस्त 15, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 72

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अलास्का में मुलाकात करेंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आज अलास्का के एंकोरेज स्थित अमेरिकी संयुक्त सैन्य अड्डे एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस वर्ष जनवरी में ट्रंप के राष्‍ट्रपति का पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी। शिखर बैठक से पहले, ट्रंप ने व‍िश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि श्री पुतिन यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं, लेकिन शांति के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ कम से कम दूसरी बैठक करनी पड़़ेगी।   इस बीच,...