जून 24, 2026 7:42 अपराह्न

views 26

केरलम के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह ने अपने 1000वें वाणिज्यिक जहाज का स्वागत किया

केरलम के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह ने आज शाम अपने 1000वें वाणिज्यिक जहाज का स्वागत किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि विशालकाय मदर शिप, एमएससी लुसियाना के आगमन के साथ दर्ज की गई। इस उपलब्धि के साथ, विझिंजम ने दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बंदरगाहों में से एक के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है, जिसने परिचालन शुरू होने के दो साल से भी कम समय में एक हजार जहाजों का संचालन किया है। बंदरगाह की ऐतिहासिक यात्रा 11 जुलाई, 2024 को शुरू हुई, जब इसने अपने पहले वाणिज्यिक जहाज, माएर्स्क के सैन फर्नांडो क...