नवम्बर 26, 2025 6:27 अपराह्न

views 194

भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने वाणिज्य दूतावास, वीज़ा और कानूनी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सहमति व्यक्त की

भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने वाणिज्य दूतावास, वीज़ा और कानूनी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए और कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की है। आज अबू धाबी में आयोजित भारत-संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त वाणिज्य दूतावास मामलों की समिति की छठी बैठक में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के देशों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट, वीज़ा और प्रवासी भारतीय मामले) अरुण कुमार चटर्जी न...