अप्रैल 11, 2026 6:01 अपराह्न

views 50

विजेंद्र गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया

    रोहिणी से भाजपा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के अंतर्गत नव निर्माण कार्य, गलियों का नवनिर्माण, जल पाइपलाइन के बदलाव कार्य, नाहरपुर गांव में सीवर लाइन नवीनीकरण जैसे कार्य शामिल है। एक सोशल मीडीया पोस्ट में श्री गुप्ता ने कहा कि इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, सुगम आवागमन और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा...

फ़रवरी 20, 2025 12:18 अपराह्न

views 515

रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे

  भारतीय जनता पार्टी के नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में 37 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मित्तल को हराया। पत्रकारों से बात करते हुए, श्री गुप्ता ने पार्टी का आभार व्यक्त किया और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद कहा। श्री गुप्ता ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेंगे और उम्मीद जताई कि सदन में स्वस्थ चर्चा होगी।