फ़रवरी 21, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 63

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए गंभीर चुनौती के रूप में उभरे हैं चिंता और अवसाद: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि चिंता और अवसाद मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए गंभीर चुनौती के रूप में उभरे हैं। आज नई दिल्ली में प्रणायाम के वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास मिशन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन की प्रासंगिकता वसुधैव कुटुम्बकम की प्राचीन परंपरा से मेल खाती है। श्री धनखड़ ने भारत को एक अनूठी पांच हजार वर्ष पुरानी सभ्यता और दुनिया का सांस्कृतिक केंद्र बताया। श्री धनखड़ ने कहा कि...

सितम्बर 7, 2024 9:01 अपराह्न

views 81

शिक्षा बदलाव लाने तथा समाज की बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का माध्‍यम है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

शिक्षा बदलाव लाने तथा समाज की बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का माध्‍यम है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़   उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि शिक्षा बदलाव लाने तथा समाज की बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का माध्‍यम है। यह बात उन्‍होंने उत्तर प्रदेश के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गोरखपुर में एक सैनिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में कहीं।     उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें सैनिक स्कूल में आकर खुशी हो रही है क्योंकि वह खुद सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के पूर्व छात्र हैं।     उन्‍होंने कहा कि इस सैनिक ...

अगस्त 13, 2024 12:19 अपराह्न

views 56

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राममोहन नायडू किंजारापु, किरेन रिजिजू और मनसुख मांडविया उपस्थित थे। ये रैली मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खत्म हुई। एक सभा को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश के हर घर में तिरंगा लहराना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब एक आंदोलन बन गया है, करोड़ों लो...

जून 19, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 69

विश्व सिकल सेल दिवस पर आज मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विश्व सिकल सेल दिवस पर आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के डिंडोरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे डिंडोरी के शासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।   कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राज्य सरकार के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक विकार है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं हंसिया के आकार में परिवर्तित हो जाती हैं। जिससे स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है और रक्त प्रवाह अवरुद्ध ह...

जून 17, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 81

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी ईद उल-अजहा की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद उल-अजहा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।   राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद उल-अजहा का त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है और लोगों को मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है।   उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एकता और दयालुता के मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील की है। श्री धनखड़ ने कहा कि यह त्योहार साथ मिल-जुलकर रहने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।