अगस्त 20, 2026 1:42 अपराह्न

views 59

‘वंदे मातरम’ के दो छंद गाने के कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह का हमला

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस कार्य समिति द्वारा 'वंदे मातरम' के पूर्ण छंद के बजाय केवल दो छंद गाने के निर्णय की आलोचना की है। संवाददाताओं से बातचीत में श्री शाह ने कहा कि यह निर्णय संसद द्वारा पारित कानून का खुला उल्लंघन है और राष्ट्रविरोधी है। श्री शाह ने दावा किया कि 1937 में कांग्रेस ने तुष्टीकरण के नाम पर 'वंदे मातरम' को दो भागों में विभाजित किया था। उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार ने इस ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए पूर्ण गीत को कानूनी मान्यता दी। श्री शाह ...

जनवरी 1, 2026 6:03 अपराह्न

views 128

प्रसार भारती के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने राष्‍ट्र गीत वंदे मातरम् के दो प्रारूप जारी किए

प्रसार भारती के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने आज नई दिल्‍ली में आकाशवाणी भवन में राष्‍ट्र गीत वंदे मातरम् के दो प्रारूप जारी किए। ये आकाशवाणी द्वारा प्रस्‍तुत किए जाने वाले राष्‍ट्र गीत के 25 प्रारूपों के प्रस्‍तावित सेट में से पहले दो हैं। वंदे मातरम् की रचना के एक सौ 50वें वर्ष के अंतर्गत ये प्रारूप डिजिटली जारी किए गए थे। श्री द्विवेदी ने कहा कि वंदे मातरम् स्‍वतंत्रता संग्राम का केवल गीत भर नहीं है बल्कि यह राष्‍ट्रीय एकता और अखंडता का सशक्‍त और शाश्‍वत उद्घोष है। उन्‍होंने कहा क...

नवम्बर 4, 2025 7:25 अपराह्न

views 460

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में विशेष कार्यक्रम का होगा आयोजन 

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वंदेमातरम् का सृजन वर्ष 1875 में बंकिम चन्द्र चैटर्जी ने किया था। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एक स्मृति पट्टिका का अनावरण भी करेंगे। कार्यक्रम में साहित्य कला परिषद के कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्ति और एकताकी भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। इस अवसर पर शाम के समय दिल्ली विधानसभा भवन को तिरंगा के रंगों में आलोकित किया ज...