मार्च 6, 2025 1:51 अपराह्न
68
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को पूरे वर्ष पर्यटन का केंद्र बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को पूरे वर्ष पर्यटन का केंद्र बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आज उत्तरकाशी में हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में शीतकालीन पर्यटन के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि अब राज्य में पूरे वर्ष पर्यटन का मौसम रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि शीतकाल के दौरान राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है लेकिन उसी समय होटल और होम स्टे खाली रहते हैं। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। राज्य में पर्यटन से जुड़े मूलभूत ढ...