अप्रैल 9, 2024 5:10 अपराह्न

views 51

उत्तराखंड में सर्विस वोटर के लिए कुल 89 हजार 47 आवेदन डाउनलोड किये गयेः अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखंड में सर्विस वोटर के लिए 93 हजार 187 इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र जारी किये गये थे। अंतिम तिथि तक कुल 89 हजार 47 आवेदन डाउनलोड किये गये। उन्होंने सभी सर्विस वोटर से अनुरोध किया कि वे इस सुविधा का लाभ लें और मतगणना से पूर्व इनको प्रेषित करें।    

अप्रैल 8, 2024 4:28 अपराह्न

views 59

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान नशा तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत हरिद्वार में पुलिस ने 23 पेटी शराब जब्त की

लोकसभा चुनाव के दौरान नशा तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत हरिद्वार में पुलिस ने 23 पेटी शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब रखे होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। कबाड़ी बस्ती लालजीवाला में छापामारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब व 13 पेटी देशी शराब बरामद की गयी। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

अप्रैल 8, 2024 4:27 अपराह्न

views 82

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 अप्रैल को ऋषिकेश में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऋषिकेश में रैली के जरिए भाजपा गढ़वाल की तीनों लोकसभा सीटों को साधने का प्रयास करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री की चुनावी रैली हरिद्वार में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इस रैली को आईडीपीएल ऋषिकेश में करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी रैली सयोंजक और प...

अप्रैल 8, 2024 4:16 अपराह्न

views 57

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सोमवती अमावस्या पर आज सुबह से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड से लेकर गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टर्स में बांटा गया है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं । 

अप्रैल 5, 2024 7:14 अपराह्न

views 60

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकरण जारी, उत्तराखंड में अबतक साढे सात हजार से अधिक पंजीकरण किए गये

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकरण जारी हैं। अब तक प्रदेश में साढे सात हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में चार दिनों में ही पहली कक्षा के लिए निर्धारित सीटों के मुकाबले चार गुना से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।  

अप्रैल 5, 2024 4:20 अपराह्न

views 61

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्र्रचार अभियान तेज किया

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्र्रचार अभियान तेज कर दिया है। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में जीत के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रोड शो, जनसभाओं के साथ ही प्रत्याशी गांव-गांव जाकर लोगों से सम्पर्क साध रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मलेथा, श्रीनगर सहित विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क कर भाजपा के समर्थन में वोट मांगे। वही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भी विभिन्न क्षेत्रों को भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। उध...

अप्रैल 5, 2024 4:15 अपराह्न

views 89

उत्तराखंडः कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने परीक्षा सत्र 2023 में पंजीकृत बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, बीबीए-एलएलबी सहित विभिन्न मुख्य और व्यवसायिक परीक्षाओं के पंजीकृत परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट केयूएनटीएल डॉट नेट पर लॉग इन करके या महाविद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

अप्रैल 5, 2024 4:13 अपराह्न

views 65

उत्तराखंड: दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान कराने के लिए चंपावत जिले में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान कराने के लिए चंपावत जिले में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं और इसी के तहत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग का प्रथम चरण 9 अप्रैल तक सम्पन्न होगा। इस दौरान जो मतदाता, मतदान करने से छूट जाएंगे वे 11 अप्रैल को मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

अप्रैल 5, 2024 4:10 अपराह्न

views 67

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो किया। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में आयोजित रोड शो में श्री नड्डा ने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज दोपहर कों ऋषिकुल मैदान में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के त्रि-शक्ति सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।