अक्टूबर 21, 2024 10:14 अपराह्न

views 40

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

युवा सकारात्मक परिवर्तन के निर्माता हैं और उन्हें 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अलीगढ़ राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। स्नातक और स्नातकोत्तर में सर्वाेच्च अंक पाने वाले 41 मेधावी छात्रों को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक प्रदान किये। श्री धनखड़ ने आज विश्वविद्यालय के छात्रों की सभी डिग्री और मार्कशीट को डिजीलॉकर पर संग्रहीत करने ...

अक्टूबर 21, 2024 9:49 अपराह्न

views 73

गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक गोरखपुर रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक गोरखपुर रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन अलग अलग नाटकों का मंचन किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक श्रीनारायण पांडेय ने बताया कि रंग महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष आचार्य विश्वनाथ प्रसाद तिवारी करेंगे।

अक्टूबर 21, 2024 9:48 अपराह्न

views 51

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय महाकुंभ 2025 को लेकर 6 माह के नये सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा

प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय महाकुंभ 2025 को लेकर 6 माह के नये सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि इस सटिफिकेट कोर्स में साधु-संतों के शाही स्नान से जुड़ी जानकारियों को शामिल किया जा रहा है।

अक्टूबर 21, 2024 9:44 अपराह्न

views 33

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये आज सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा सांसद डिम्पल यादव सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। करहल की सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी। बसपा ने इस सीट पर अवनीश शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने इस सीट पर अपने किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। करहल से नामांकन दाखिल करने के बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कह...

अक्टूबर 21, 2024 9:32 अपराह्न

views 38

UP: प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह का आज मेरठ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह का आज मेरठ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बुलंदशहर के धमेड़ा कीरत गांवके रहने वाले किरणपाल सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। किरणपाल सिंह बुलंदशहर की अगौता सीट से पांच बार विधायक रहे। किरण पाल सिंह प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय लोकदल में राष्ट्रीय सचिव के पद पर थे।

अक्टूबर 21, 2024 9:30 अपराह्न

views 112

पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना 25 अक्टूबर से शुरू होगी

पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना 25 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए टाइगर रिजर्व की पांच वन रेंजों में कुल चार सौ दो स्वचालित कैमरे लगाए जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पिछली गणना के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इकहत्तर बाघ मौजूद थे।

अक्टूबर 17, 2024 9:18 अपराह्न

views 44

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी में संपूर्णानंद स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर सिगरा में संपूर्णानंद स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। सिगरा स्टेडियम में इनडोर और आउटडोर दोनों खेलों की सुविधाएं हैं। हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन ललित उपाध्याय ने कहा कि इससे यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। 

अक्टूबर 17, 2024 8:56 अपराह्न

views 53

उत्तर प्रदेश ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत देश में सर्वाधिक 2 लाख 10 हजार 347 नामांकन कराकर प्रथम स्थान हासिल किया

उत्तर प्रदेश ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत देश में सर्वाधिक 2 लाख 10 हजार 347 नामांकन कराकर प्रथम स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य कक्षा 6 से 10 के छात्रों में नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष का ऑनलाइन नामांकन 1 जुलाई से 15 अक्टूबर तक चलाया गया था। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय बेसिक शिक्षा से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को दिया है। इस योजना में देश में सर्...

अक्टूबर 17, 2024 8:37 अपराह्न

views 41

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने 27 अक्टूबर को होने वाली यूपीपीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा को स्थगित कर दिया

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने 27 अक्टूबर को होने वाली यूपीपीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब दिसम्बर महीने के मध्य में कराई जा सकती है।

अक्टूबर 17, 2024 8:26 अपराह्न

views 39

वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर गंगा पर रोड रेल ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा

वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर गंगा पर रोड रेल ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।  2 हजार 642 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल को कल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंज़ूरी दी थी। लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एस.एम. शर्मा ने बताया कि यह मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना वाराणसी और चंदौली जिलों से होकर गुजरेगी। इस परियोजना से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 30 किलोमीटर की वृद्धि होगी।    इस फैसले पर वाराणसी और चंदौली के लोगों ने खुशी जताई है। चंदौली के फल और सब्ज़ी व्यापारी नारायण...