अगस्त 26, 2024 8:29 अपराह्न

views 77

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। जिन छात्रों ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा 2025 के लिये फार्म नहीं भरा था, वे नयी समय-सारिणी के अनुसार 31 अगस्त तक 100 रूपये विलम्ब शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं। इसके पहले यह तिथि 16 अगस्त निर्धारित थी।

अगस्त 26, 2024 8:26 अपराह्न

views 81

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में बीटेक की खाली सीटों को भरने के लिये 03 सितम्बर को स्पाॅट काउंसिलिंग का आयोजन करेगा

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में बीटेक की खाली सीटों को भरने के लिये तीन सितम्बर को स्पाॅट काउंसिलिंग का आयोजन करेगा। स्पाॅट काउंसिलिंग में शामिल होने के लिये अभ्यर्थियों का पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आज से प्रारम्भ हो गया है। स्पाॅट काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।

अगस्त 26, 2024 8:24 अपराह्न

views 69

प्रदेश की बिजली कम्पनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को इलाज के लिये कर्मचारी राज्य बीमा की सुविधा मिलेगी

प्रदेश की बिजली कम्पनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को इलाज के लिये कर्मचारी राज्य बीमा की सुविधा मिलेगी। बिजली कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता में बनी सहमति के आधार पर यूपी पावर कार्पोरेशन ने इस सम्बन्ध में मानक संचालन प्रक्रिया, एसओपी जारी कर दी है।