अक्टूबर 9, 2025 10:07 अपराह्न

views 118

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टेलीफोन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टेलीफोन पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने व्यापार वार्ता में हुई सकारात्‍मक प्रगति की समीक्षा भी की और आने वाले हफ्तों में उनके साथ निकट संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की है।