फ़रवरी 19, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 87

अमरीका से निर्वासित किए गये अवैध भारतीय प्रवासियों को स्‍वीकार करने पर सहमत हुआ कोस्टा रिका

    मध्‍य अमरीकी देश कोस्टा रिका अमरीका से निर्वासित किए गये अवैध भारतीय प्रवासियों को स्‍वीकार करने पर सहमत हो गया है। इससे पनामा की सीमा के पास अस्‍थाई केन्‍द्रों में रह रहे इन प्रवासियों के भाग्‍य का फैसला करने में मदद मिलेगी। यह निर्वासन अमरीकी वित्त पोषित कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा।     इस समझौते से अमरीका को बडे नजरबंद केन्‍द्र नहीं बनाने पडे़ंगे। अवैध प्रवासियों के खिलाफ राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की कार्रवाई का समर्थन लेने की कोशिश में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रोबियो की कोस्‍टा...

नवम्बर 6, 2024 8:57 अपराह्न

views 104

डोनाल्ड ट्रम्प के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जे.डी. वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस अमरीका की पहली भारतीय मूल की ‘सेकंड लेडी’ बनने जा रही हैं

डोनाल्ड ट्रम्प के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जे.डी. वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस  अमरीका की पहली भारतीय मूल की 'सेकंड लेडी' बनने जा रही हैं।     38 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी वकीलउषा चिलुकुरी वेंस मूलरूप से आंध्र प्रदेश से हैं और उनके इस पद पर नियुक्त होने की खबर से पश्चिमी गोदावरी जिले के वडलुरु गांव में जश्न का माहौल है, जहां से उनका परिवार आता है।  

सितम्बर 22, 2024 6:10 अपराह्न

views 85

अमरीका में अलबामा के बर्मिंघम में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में चार लोगों की मृत्‍यु हो गई और दर्जनों घायल   

    अमरीका में अलबामा के बर्मिंघम में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में चार लोगों की मृत्‍यु हो गई और दर्जनों घायल हो गये। स्‍थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया की गोलीबारी की यह घटना आधी रात से कुछ पहले हुई और चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। आठ घायल लोगों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है जिनमें चार को जानलेवा चोटें आई है। पुलिस को संदेह है कि इस गोलीबारी में कई हमलावार शामिल थे। घटना की जांच जारी है।