जुलाई 23, 2026 8:32 अपराह्न
35
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान समर्थित और यमन स्थित सशस्त्र समूह हुती समुद्री जहाजों पर और हमले करता है, तो अमरीका ईरान को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि एक साल पहले हुती समूह द्वारा समुद्री मार्गों को निशाना बनाकर वैश्विक व्यापार को बाधित करने के बाद अमरीका ने उसके खिलाफ बड़ा सैन्य हमला किया था। उन्होंने कहा कि समूह ने अपना आक्रामक रुख फिर से अपना लिया है और कल शाम दो सऊदी अरब के जहाजों पर गोलीबारी की।