दिसम्बर 20, 2025 7:43 अपराह्न

views 136

अमरीकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर कल हमला किया

अमरीकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर कल हमला किया। यह हमला सीरिया में अमरीकी सेना पर हुए हमले के जवाब में किया गया। अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा कि लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और तोपखाने ने मध्य सीरिया में 70 से अधिक ठिकानों पर हमले किए। कमान ने कहा कि ऑपरेशन हॉक आई के अंतर्गत इस्‍लामिक स्‍टेट के बुनियादी ढांचे और हथियारों को निशाना बनाया गया। सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हमले में, पूर्वी सीरिया के दीर एज़ ज़ोर प्रांत में इस्लामिक स्टेट समूह के पांच सदस्य मारे गए। ...