अगस्त 21, 2024 8:34 पूर्वाह्न

views 81

सुलतानपुर जिला अदालत ने यूपी पुलिस को आप नेता सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

उत्‍तर प्रदेश में सुलतानपुर जिला अदालत ने उत्‍तर प्रदेश पुलिस को दो दशक पुराने सडक नाकाबंदी विरोध प्रदर्शन मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करके 28 अगस्‍त को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने संजय सिंह की दोषसिद्ध‍ि के बाद आत्‍मसमर्पण करने में असफल रहने और मामले की सुनवाई को टालने पर कडी आपत्ति जताई है। इससे पहले इस महीने की 13 तारीख को संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता अनूप संडा और चार अन्‍य लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस मामले में कल स...