अगस्त 21, 2026 10:55 पूर्वाह्न

views 25

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपराध-मुक्त प्रशासन की पहल कर उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने सिद्धांतों के लिए सत्ता त्याग दी और यह प्रदर्शित किया कि उनके लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि था। श्री शाह ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन, संगठन में उनके काम से लेकर सरकार में उनके कार्य...