जनवरी 19, 2025 5:10 अपराह्न
105
ईपीएफओ ने सदस्यों की प्रोफ़ाइल अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया को और भी सरल बनाया
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने सदस्यों की प्रोफ़ाइल अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है। जिन सदस्यों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर पहले से ही आधार के ज़रिए मान्य है, वे अपना प्रोफाइल जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, पिता या माता का नाम, शामिल होने की तिथि और छोड़ने की तिथि को किसी दस्तावेज़ को अपलोड किए बिना खुद अपडेट कर सकते हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि इस संशोधन से लगभग 3 लाख 90 हजार सदस्यों को तुरंत लाभ मिलेगा, जिनके अनुरोध विभिन्न चरणों में लंबित हैं। ...