जनवरी 6, 2026 9:12 अपराह्न

views 194

संयुक्त राष्ट्र 12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले संसदीय चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नहीं भेजेगा

संयुक्त राष्ट्र 12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले संसदीय चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नहीं भेजेगा। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र, महासभा या सुरक्षा परिषद के आदेश पर ही चुनाव पर्यवेक्षकों को तैनात करता है। हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि ढाका स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय अलग से मंजूरी मिलने पर तकनीकी सहायता प्रदान कर सकता है। इस बीच, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश ने विदेशी पर्यवेक्षकों के लिए ठहरने की सुविधाओं को बढ़ाने की चुनाव आयोग की योजना की आलोचना ...

नवम्बर 22, 2025 7:27 पूर्वाह्न

views 126

आज की दुनिया को वैश्विक संघर्षों से निपटने के लिए एक नए अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता है: राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आज की दुनिया को वैश्विक संघर्षों से निपटने के लिए एक नए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता है। श्री सिंह ने कल लखनऊ में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, इस्राइल-हमास और यूक्रेन-रूस जैसे वैश्विक संघर्षों तथा सूडान में सामने आ रहे मानवीय संकटों में कहीं अधिक मज़बूत भूमिका निभा सकता था। श्री सिंह ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र में कोई कमी है बल्कि यह ...

फ़रवरी 19, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 78

ग्रीन क्लाइमेट फंड ने केन्या में जलवायु पुनरुत्थान और सतत विकास परियोजनाओं के लिए 5 करोड़ अमरीकी डॉलर स्वीकृत किए

    संयुक्त राष्ट्र समर्थित ग्रीन क्लाइमेट फंड ने केन्या में जलवायु पुनरुत्थान और सतत विकास परियोजनाओं के लिए 5 करोड़ अमरीकी डॉलर स्वीकृत किए हैं। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के नेतृत्व में इस पहल का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने, आजीविका में सुधार करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करने में कमज़ोर पक्षों को मदद करना है।     इस परियोजना में पश्चिमी केन्या के लेक रीजन इकोनॉमिक ब्लॉक में कृषि मूल्य श्रृंखलाओं को बदलने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे 27 लाख लोगों को ला...

दिसम्बर 12, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 89

संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को लेकर मतदान

संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को लेकर आज मतदान हुआ। इसमें सभी बंधकों को तत्काल रिहा करने की भी मांग की गई है। 193 सदस्यीय विश्व संगठन में युद्धविराम के प्रस्ताव के पक्ष में 158 वोट डले। महासभा के प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं होते हैं लेकिन इनका राजनीतिक महत्व होता है, जो युद्ध के बारे में वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है। महासभा ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी-यूएनआरडब्ल्यूए को भी ...