सितम्बर 11, 2025 4:03 अपराह्न

views 36

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने डेंगू और मलेरिया रोकथाम की समीक्षा की

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्‍य सरकारों द्वारा की जा रही रोकथाम की गतिविधियों के मद्देनजर देश में डेंगू तथा मलेरिया की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक के दौरान श्री नड्डा ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण करने में आने वाली मुख्‍य चुनौतियों और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्‍होंने राज्‍यों, स्‍थानीय निकायों और समुदायों विशेषकर इस उच्‍च जोखिम वाली अवधि में लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य की रक्षा करने के लिए रोकथाम और नियंत्रक उपायों में तेजी लाने का आग्रह किय...