अगस्त 6, 2026 8:59 अपराह्न
401
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन योजना को दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में कहा कि इससे डेढ लाख रोजगार सृजित होंगे। गोबरधन योजना भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक महत्वपूर्ण पडाव है। योजना के अंतर्गत देश के प्रचुर कृषि अवशेष, पशु गोबर, गन्ना अपशिष्ट, नगरपालिका जैविक अपशिष्ट और अन्य जैव संसाधनों को स्वच्छ ईंधन, जैविक खाद में परिवर्तित कर ग्रामीण आय और राष्ट्रीय आर्थिक मूल्य में वृद्धि का...