जुलाई 30, 2024 12:41 अपराह्न

views 81

भारत के केंद्रीय बजट की दुबई में वित्तीय विशेषज्ञों ने की सराहना

दुबई में वित्तीय विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत के केंद्रीय बजट ने संभावित आर्थिक उछाल के लिए मंच तैयार किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दुबई द्वारा आयोजित एक सत्र में, उद्योग जगत के नेताओं ने विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के रणनीतिक दृष्टिकोण की सराहना की। प्रसिद्ध लेखक और कर विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरीश आहूजा ने अपने राजकोषीय अंतर को कम करने में भारत की सफलता पर प्रकाश डाला। श्री आहूजा ने कहा कि भारत खुद को वित्तीय स्थिरता के प्रतीक के रूप में स्थापित कर रहा है। उन्होंने पिछ...

जुलाई 30, 2024 12:13 अपराह्न

views 90

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज शाम लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब दे सकती हैं

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज शाम लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा का जवाब दे सकती हैं। केंद्रीय बजट इस महीने की 23 तारीख को पेश किया गया था, जिसमें सरकार ने सभी के लिए अवसर पैदा करने के लिए नौ प्राथमिकताएं सूचीबद्ध की हैं। ये प्राथमिकताएं कृषि में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार और कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, नवाचार, अनुसंधान और विकास और अगली पीढ़ी के उज्‍ज्वल भविष्‍य के लिए सुधार करना है।      वित...

जुलाई 25, 2024 2:07 अपराह्न

views 72

केंद्रीय बजट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट पर राज्यसभा में आज फिर हुई चर्चा

  राज्यसभा में आज केंद्रीय बजट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट पर चर्चा फिर से शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसान, गरीब और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों को खाद्यान्न पर पर्याप्त न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य नहीं दे रही है।