अगस्त 20, 2026 12:01 अपराह्न

views 74

रूस ने कल रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से किया हमला

रूस ने कल रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से हमला किया। इसमें छह लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमले तीन जिलों में फैले 12 स्थानों पर हुए, जिससे आवासीय भवन, एक चिकित्सा केंद्र और एक शैक्षणिक संस्थान क्षतिग्रस्त हो गए। सोलोमियांस्की जिले में, एक नौ मंजिला आवासीय भवन की ऊपरी दो मंजिलें पूरी तरह से नष्ट हो गईं, जबकि अन्य मंजिलों में आग लग गई। आपातकालीन दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने में जुटे रहे।     यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस कीव पर बैलिस्टि...