अगस्त 4, 2024 5:11 अपराह्न

views 89

दक्षिण कोरिया में लू की जबरदस्‍त लहर

दक्षिण कोरिया में लू की जबरदस्‍त लहर चल रही है। इस सप्‍ताह लू से संबंधित बीमारियों के कारण लगभग चार सौ लोग आपातकालीन अस्‍पतालों में भर्ती है।  सरकारी आकडों के अनुसार देश के पाचं सौ सात अस्‍पतालों में सोमवार और शुक्रवार के बीच तीन सौ 84 मरीजों के भर्ती किये जाने की खबर है। समाचार एजेंसी के अनुसार इस अवधि में कम से कम चार लोगों की मृत्‍यु हो गयी है। पिछले सप्‍ताह से ही दक्षिण कोरिया लू की चपेट में है। और देश के अनेक भागों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है।