अप्रैल 18, 2026 7:33 अपराह्न
220
दिल्ली: सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले यातायात प्रहरियों को सम्मानित किया गया
राष्ट्रीय राजधानी के टोडापुर स्थित दिल्ली यातायात पुलिस मुख्यालय में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले यातायात प्रहरियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री संधू ने महिला यातायात पुलिस कर्मियों को सशक्त बनाने के लिए 38 नई स्कूटियों और 2 आपदा राहत वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।