अप्रैल 18, 2026 7:29 अपराह्न

views 58

दिल्ली यातायात पुलिस: रोहिणी में ट्रैफिक डायवर्जन, 24 तक विशेष व्यवस्था लागू

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि रोहिणी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के पास शिव महापुराण कथा आयोजन के कारण इस क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। यह यातायात व्‍यवस्‍था इस महीने की 24 तारीख तक लागू रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात नियमन और डायवर्जन लागू रहेगा। इस व्‍यवस्‍था के कारण, राम मूर्ति पासी मार्ग, के.एन. कटजू मार्ग और एच.एल. परवाना मार्ग पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। यातायात पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचने, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करन...