सितम्बर 26, 2024 8:44 अपराह्न

views 88

पर्यटन मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में विश्‍व पर्यटन दिवस-2024 मनाएगा

        पर्यटन मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में 'पर्यटन और शांति' विषय पर विश्‍व पर्यटन दिवस-2024 मनाएगा। यह कार्यक्रम विकास और वैश्‍विक सद्भाव को बढावा देने में पर्यटन की भूमिका को उजागर करेगा। उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मंत्रालय की ओर से सर्वोत्तम पर्यटन गांव पुरस्‍कार विजेता की घोषणा की जाएगी।

जून 27, 2024 10:00 पूर्वाह्न

views 79

जम्मू-कश्मीर: पर्यटन विकास कॉन्क्लेव में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थाई पर्यटन मॉडल विकसित करने के प्रयासों का उल्लेख किया

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास कॉन्क्लेव में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर को विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक बनाने में प्रशासन के स्थाई पर्यटन मॉडल विकसित करने के प्रयासों का उल्लेख किया। श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में पर्यटन उद्योग, फिल्म, व्यापार और यात्रा प्रबंधन एजेंसियों के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि क्षेत्र में कोविड महामारी उपरांत पर्यटन में अभूतपूर्व बढ़ोतरी रही है और विदेशों से आने वाले पर्यटकों में ...

जून 11, 2024 2:23 अपराह्न

views 78

गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों अन्‍य राज्‍यों से बड़ी संख्या में पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं। राजधानी शिमला समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शिमला, कुफरी, चैल, नारकंडा, कसौली, किन्नौर, कांगड़ा, डलहौजी, कुल्लू और मनाली के सभी बड़े होटलों में 90 प्रतिशत तक पर्यटक ठहरे हुए हैं। वहीं राज्य के होटल 80 प्रतिशत तक पहले से ही बुक हैं। मनाली में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। वहीं, एक जून से 10 जून के बीच शिमला में करीब 53 हजार से 70 हजार ...