अगस्त 8, 2025 7:00 अपराह्न

views 101

देश में टमाटर की खुदरा कीमतें अस्‍थायी स्‍थानीय कारणों से बढ़ रही

देश में टमाटर की खुदरा कीमतें अस्‍थायी स्‍थानीय कारणों से बढ़ रही   सरकार ने आज कहा कि देश में टमाटर की खुदरा कीमतें किसी प्रकार के बुनियादी मांग-आपूर्ति असंतुलन या उत्‍पादन की कमी के बजाय अस्‍थायी स्‍थानीय कारणों से बढ़ रही हैं। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और जनवितरण मंत्रालय ने कहा कि जुलाई के पिछले सप्‍ताह के बाद देश के उत्‍तर-पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण दिल्ली में टमाटर की कीमतें 73 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी हैं। उनका कहना है कि मौसम संबंधी बाधाओं के कारण टमाटर की ...

अक्टूबर 7, 2024 6:59 अपराह्न

views 89

राजधानी दिल्‍ली के खुदरा बाजार में टमाटर की बिक्री करने के लिए एनसीसीएफ की एक मोबाइल वैन हरी झंडी दिखा कर रवाना

       राजधानी दिल्‍ली के खुदरा बाजार में टमाटर के लगातार बढते दाम पर लगाम लगाने के उद्देश्‍य से भारतीय राष्‍ट्रीय सहकारी उपभोक्‍ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने मंडियों से सीधे खरीद कर 65 रूपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर मोबाइल वैन के माध्‍यम से बिक्री करने की शुरूआत की है। इस तरह से उपभोक्‍तओं को लाभ मिलने के साथ टमाटर के बढते दाम को काबू करने में मदद मिलेगी। केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता विभाग की सचिव सुश्री निधि खरे ने आज कृषि भवन से टमाटर की बिक्री करने के लिए एनसीसीएफ की एक मोबाइल वैन को हरी झंडी...

अक्टूबर 7, 2024 4:31 अपराह्न

views 85

केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर में 40 से अधिक स्थानों पर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचेगी

  केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर में 40 से अधिक स्थानों पर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचेगी। उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड - एनसीसीएफ मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। ये वैन राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर टमाटर बेचेंगी। श्रीमती खरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनसीसीएफ ने मंडियों से सीधे टमाटर खरीदकर और उन्हें 65 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती कीमत पर बाजार में बेचना शुरू किया ह...

जुलाई 29, 2024 2:45 अपराह्न

views 58

राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ की वैन को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिखाई हरी झंडी

  उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की बिक्री करने वाली राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   इस अवसर पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी एल वर्मा भी उपस्थित रहे। टमाटर की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की गई है।