अगस्त 8, 2026 7:05 अपराह्न
60
अमरीकी सीनेट ने टॉड ब्लैंच को अटॉर्नी जनरल के रूप में मंजूरी दी
अमरीका के सीनेट ने टॉड ब्लैंच को अटॉर्नी जनरल के रूप में मंजूरी दे दी है, जिससे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के पूर्व निजी वकील को अब न्याय विभाग की औपचारिक कमान मिल गई है। रिपब्लिकन-नियंत्रित सीनेट ने आज 50 के मुकाबले 49 मतों से ब्लैंच की नियुक्ति की पुष्टि कर दी। ट्रम्प द्वारा अप्रैल में पाम बॉन्डी को शीर्ष पद से हटाए जाने के बाद से ब्लैंच पहले से ही कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल के रूप में विभाग का संचालन कर रहे थे।