अगस्त 13, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 68

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

  केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस यात्रा में भाग लेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अहमदाबाद नगर निगम ने पूर्वी अहमदाबाद में विराट नगर से इस यात्रा की शुरुआत करने का आयोजन किया है। इसका उद्देश्य लोगों में एकता और राष्ट्रीय गर्व की भावना को बढावा देना है। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

अगस्त 11, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 116

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज से तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत आज से राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। पार्टी ने बताया कि तिरंगा यात्रा मंगलवार को संपन्न होगी और देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए राज्य के विभिन्न शहरों, गांवों, गलियों और मोहल्लों से गुजरेगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य, क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ...