सितम्बर 19, 2025 8:50 अपराह्न

views 32

अमरीका ने गाजा संघर्ष विराम मसौदे पर संयुक्त राष्ट्र में छठा वीटो लगाया, अन्‍य सभी 14 सदस्य समर्थन में थे

अमरीका ने गाजा में तत्‍काल स्‍थायी संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई से संबंधित मांग वाले मसौदा प्रस्‍ताव को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में छठी बार वीटो कर दिया है। पश्चिमी एशिया में अमरीका की उप दूत मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा कि यह मसौदा प्रस्‍ताव हमास की निंदा करने या अपनी रक्षा करने के लिए इस्राइल के अधिकार को मान्‍यता देने के लिए काफी नहीं है। सुरक्षा परिषद कसभी 14 सदस्‍यों ने मसौदा प्रस्‍ताव के समर्थन में मतदान किया। इन सदस्‍यों का कहना है कि गाजा की मानवीय स्थिति हृदय विदारक है। उन्‍होंने इस...